जब संध्या ढलती है
सूरज की लालिमा मद्धम पड़ती है
परिंदों के चहचाहट से एक संगीत सा निकलता है
तभी ना जाने कौन मन के अन्तस्थल में दस्तक देता है
लगता जैसे वो यही कही आस पास है
अपनी प्यार भरी मुस्कान के साथ
आँचल में लिए हुए झिलमिल चांदनी
वो चली आ रही है चाँद के साथ
तभी फ़ोन की घंटी बजती है
तोड़ देती है मेरी तन्द्रा को
एक बार फिर छोड़ जाती है ये रात
मुझे तन्हाईयो के साथ
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें