कुल पेज दृश्य

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2011

देश तुम्हारे साथ खड़ा है, कर लो कप को वाहुपाश


वीरू भीम की गदा चलेगी, दुश्मन धुल को चाटेगा ;

अर्जुन के तीरों की तरह , हर शोट सचिन भी साधेगा;

युधिस्ठिर सा धैर्य रखेगा , धोनी अपने चहरे पे ,

हर चक्रव्यूह को तोड़ेगा , कोहली अपने बल्ले से ;

कृष्ण के जैसा कर्स्टन अपना ,चक्रव्यूह बनाएगा

दुश्मन कितना ताकतवर हो ,फिर भी वो फंस जाएगा ;

महारथी भज्जी के तीरों से , दुश्मन मारा जाएगा

श्रीसंथ के गोलों से , हर कोई गच्चा खायेगा ;

गौतम का जब दंड चलेगा ,पठान मुगदर भान्जेगा ,

युवी के टंकारो से , दुश्मन थर थर काँपेगा ;

रैना जैसा होनहार धनुर्धर , हर तीर निशाने मारेगा ,

पीसी के हर गूगली पर , सब चक्कर खाकर नाचेगा ;

है जोश जूनून हमारे मन में , सेना करेगी की शत्रु संघार ,

खुशियों से इस महासमर का, अंत करेगी टीम महान ;

हिम्मत धैर्य से काम बश लेना , मन में कर लो ये विश्वाश ,

देश तुम्हारे साथ खड़ा है, कर लो कप को वाहुपाश ;